मध्य प्रदेश के सीहोर शहर के गंज क्षेत्र स्थित कोली मोहल्ले में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और पूरा मोहल्ला हैरान है।