पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे:महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर बात कर सकते हैं

Wait 5 sec.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। वह महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल संसदन में पास न हो पाने पर बात कर सकते हैं। हालांकि संबोधन का विषय अभी स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन आमतौर पर प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन बड़े फैसलों या महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए होता है। यह संबोधन टीवी चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले PM ने 21 सितंबर 2025 को राष्ट्र को संबोधित करते हुए 'GST बचत उत्सव' की घोषणा की थी। शुक्रवार को केंद्र सरकार लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया संविधान का 131वां संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई थी। इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था। बिल पर लोकसभा में 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। हालांकि, बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया था। PM मोदी का राष्ट्र के नाम प्रमुख संबोधन की तारीख और समय: 8 नवंबर 2016 (रात 8:00 बजे): नोटबंदी की घोषणा। 8 अगस्त 2019 (रात 8:00 बजे): जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद देश को संबोधित किया। 19 मार्च 2020 (रात 8:00 बजे): कोरोना वायरस पर बात की और 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की। 24 मार्च 2020 (रात 8:00 बजे): पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा। 14 अप्रैल 2020 (सुबह 10 बजे - विशेष उल्लेख): लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा। 12 मई 2020 (रात 8:00 बजे): आत्मनिर्भर भारत' अभियान और 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा। 21 सितंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए 'GST बचत उत्सव' की घोषणा की, जो 22 सितंबर से लागू हुआ। यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…..