ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं. सबसे ज्यादा बातें उनके रिश्ते को लेकर होती हैं. दोनों के तलाक और रिश्ते में अनबन की खबरें तो मीडिया में कइयों बार आ गई हैं. ऐसे में अब इन अफवाहों के बीच ये बॉलीवुड का फेवरेट कपल एक बार फिर से हेडलाइन्स में है. लेकिन, इस बार वजह कोई रूमर्स नहीं बल्कि उनकी शादी की सालगिरह है. कपल की वेडिंग को 19 साल का वक्त 20 अप्रैल, 2026 को हो गया है. ऐश्वर्या राय ने एनिवर्सरी पर शेयर की खास फोटोऐश्वर्या राय ने शादी के 19 साल पूरे होने की खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है. अभिनेत्री ने पति अभिषेक बच्चन के साथ क्यूट मोमेंट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इसमें उन्हें पति के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है. इतना ही नहीं, इस सेल्फी फोटो में उनके साथ उनकी लाडली बेटी आराध्या भी पोज देते हुए नजर आ रही हैं. फैंस को ऐश्वर्या अभिषेक की ये सेल्फी फोटो काफी पसंद आ रही है. साथ ही तस्वीर में उनके बीच जो बॉन्डिंग और केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है वो कमाल की है. View this post on Instagram A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)ऐश्वर्या ने फोटो के साथ लिखा खास मैसेजइसके साथ ही 19वीं सालगिरह के मौके पर ऐश्वर्या राय ने फोटोज शेयर करने के साथ ही जो कैप्शन लिखा था वो कमाल का था. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर की है. उनकी पोस्ट सामने आने के बाद तो कमेंट्स की झड़ी ही लग गई है. फैंस सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं. इसमें कई सेलेब्स के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें वेडिंग एनिवर्सरी विश की है. यह भी पढ़ें: 'संजू सर से मिला तो...', पिता को यादकर इमोशनल हुए रितेश देशमुख, जेनेलिया भी नहीं रोक पाईं अपने आंसू1 साल बाद शेयर की अभिषेक संग फोटोगौरतलब है कि ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नहीं रहती हैं लेकिन महीने भर में एकाध पोस्ट शेयर कर ही देती हैं. फिर चाहे वो उनकी फैमिली से जुड़ी फोटोज हों या फिर बेटी आराध्या के साथ क्यूट पलों की हो. ऐसे में अब शादी की 19वीं सालगिरह के मौके पर ऐश्वर्या राय ने अभिषेक संग फोटो एक साल के बाद शेयर की है. इसके पहले उन्होंने 20 अप्रैल 2025 के दिन ही अभिषेक के साथ फैमिली फोटो साझा की थी और उस समय भी उनकी सालगिरह ही थी.खूब रही थी तलाक की चर्चाऐश्वर्या और अभिषेक ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. शादी के करीब 18 साल बाद पिछले साल कपल ने अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहा था. उस समय उनके तलाक की चर्चा काफी रही थी. उस समय रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ऐश्वर्या और जया बच्चन के रिश्ते में खटपट की वजह से बच्चन बहू उनके साथ नहीं रह रही हैं. मामले की शुरुआत श्वेता बच्चन से हुई थी. जब वह बच्चन परिवार में रहने आईं. इतना ही नहीं, अभिषेक बच्चन ने अपना बंगला प्रतिक्षा भी उससे पहले बेटी के नाम किया था, जिसके बाद अनबन की खबरें लगातार चर्चा में रही थीं. हालांकि, इस मामले पर बच्चन परिवार और एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया.यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla: 'भूत बंगला' ने 'धुरंधर 2' को चटाई धूल, फर्स्ट मंडे को की इतनी कमाईअभिषेक बच्चन की आगामी फिल्मबहरहाल, अगर अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनका किरदार संभू का होने वाला है. उनकी एनिवर्सरी के दिन ही फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया गया है. फिल्म को 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. वहीं, ऐश्वर्या की आखिरी रिलीज 'पोन्नियन सेल्वन 2' थी.