IPL 2026 में दूसरी जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में कहां पहुंची मुंबई इंडियंस? GT के खिलाफ किया कमाल

Wait 5 sec.

IPL 2026 Points Table latest Update After MI vs GT: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 की दूसरी जीत गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली. सीजन का 30वां लीग मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मुंबई ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए गुजरात को 99 रन से शिकस्त दी. मुकाबले से पहले मुंबई पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर थी. तो आइए जानते हैं कि जीत के बाद मुंबई को कितना फायदा हुआ. दूसरी तरफ गुजरात को क्या नुकसान पहुंचा?मुंबई ने लगाई बड़ी छलांग गुजरात के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद मुंबई ने पॉइंट्स टेबल में 3 पायदान की छलांग लगाई. अब टीम 7वें पायदान पर आ गई है. मुंबई ने 6 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 2 में जीत हासिल की. इसके बाद टीम के पास 4 पॉइंट्स और +0.067 का नेट रनरेट है. इस तरह जीत ने मुंबई को तगड़ा फायदा पहुंचाया है. इससे पहले मुंबई ने लगातार चार मैचों में हार का सामना किया था. बताते चलें कि बड़ी जीत ने मुंबई को नेट रनरेट में अच्छा फायदा पहुंचा है.यह भी पढ़ें: बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पर लगाया बैन गुजरात टाइटंस को कितना नुकसान हुआ?हार के बाद भी गुजरात छठे ही पायदान पर काबिज है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात मुकाबले से पहले भी इसी नंबर पर थी. गुजरात ने 6 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 3 में जीत हासिल की है. इसके बाद टीम के पास 6 पॉइंट्स और -0.821 का नेट रनरेट है. टॉप-4 टीमेंग्रुप में टॉप-4 टीमों पर नजर डाली जाए, तो पंजाब किंग्स पहले नंबर पर नजर आती है. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे, राजस्थान रॉयल्स तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद चौथे नंबर पर है. टॉप-4 टीमों के पॉइंट्स क्रमश: 11, 08, 08 और 06 हैं. ऐसा है पूरे टेबल का हाल स्थानटीममैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट1पंजाब किंग्स650111+1.4202रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु64208+1.1713राजस्थान रॉयल्स64208+0.5994सनराइजर्स हैदराबाद63306+0.5665दिल्ली कैपिटल्स53206+0.3106गुजरात टाइटंस63306-0.8217मुंबई इंडियंस62404+0.0678चेन्नई सुपर किंग्स62404-0.7809लखनऊ सुपर जायंट्स62404-1.17310कोलकाता नाइट राइडर्स71513-0.879 यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा ने MI के लिए ठोका सबसे तेज शतक, IPL में लिख डाला नया इतिहास