एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. उनकी 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला रखा है. फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. धुरंधर की दोनों फिल्मों ने मेकर्स पर पैसों की बारिश कर दी है. आइए जानते हैं फिल्म के मेकर्स को कितना रिटर्न ऑ इंवेस्टमेंट (ROI) मिला.धुरंधर/ धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिसबजट- 255 करोड़ (दोनों फिल्मों का)बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 3025.97 करोड़ (दोनों फिल्मों का मिलाकर)प्रॉफिट- 2771 करोड़रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट- 1087 परसेंटवर्डिक्ट- सुपर डुपर हिटदो पार्ट्स में क्यों बनी धुरंधर?बता दें कि फिल्म पहले एक ही बनने वाली थी, लेकिन फिर मेकर्स को इसे पार्ट्स में रिलीज करना पड़ा. बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से लिखा, 'फिल्में 255 करोड़ के बजट में बनी है. दोनों फिल्म का मिलाकर बजट 255 करोड़ है. ओरिजनली एक ही फिल्म बननी थी. लेकिन वो फिल्म 8 घंटे लंबी बन गई तो फिर इसी कारण से फिल्म को दो हिस्सों में डिवाइड करना पड़ा.' 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिसधुरंधर 2 अभी थिएटर में लगी है और 26 दिन में 1,303.37 करोड़ ग्रॉस और 1,088.62 नेट कलेक्शन किया. फिल्म अभी भी लगातार कमाई कर रही है. वहीं धुरंधर की बात करें तो वहीं धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस ग्रॉस 1,007.8 करोड़ और नेट 840.20 करोड़ कमाए. धुरंधर के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 3000 करोड़ का कलेक्शन किया था.मालूम हो कि 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. वो फिल्म में हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के रोल में हैं. जसकीरत सिंह रंगी फिल्म में हमजा बनकर पाकिस्तान के ल्यारी जाता है. जसकीरत इंडियन स्पाई बने हैं. वो पाकिस्तान जाकर रहमान डकैत की गैंग में शामिल होते हैं. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त अहम रोल में थे. फिल्म में सारा अर्जुन संग रणवीर सिंह को रोमांस करते हुए देखा गया. दोनों की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया.