कब आएगी रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र 2'? प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने दिया बड़ा हिंट

Wait 5 sec.

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' खूब सुर्खियों में है. इसी बीच अब उन्होंने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल को लेकर भी बड़ा अपडेट दे दिया है. इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है, क्योंकि लोग लंबे समय से इस फिल्म के अगले पार्ट का इंतजार कर रहे थे.रामायण के बाद शुरू होगा नया प्रोजेक्ट सिनेमाकॉन 2026 में रामायण का प्रमोशन करते हुए नमित मल्होत्रा ने कहा, 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम जरूर होगा, लेकिन पहले वो रामायण को पूरा करेंगे. उन्होंने बताया कि ये फिल्म बहुत बड़े स्तर पर बनाई जा रही है, इसलिए अभी उनका पूरा फोकस उसी पर है. जैसे ही ये प्रोजेक्ट खत्म होगा, वो फिल्म को आगे बढ़ाएंगे. टब्रह्मास्त्र में थी देव और अमृता की कहानी'ब्रह्मास्त्र' का पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था, जिसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था. इसके अंत में 'देव' और 'अमृता' की कहानी की झलक दिखाई गई थी, जिससे दूसरे पार्ट का इशारा मिला था. बाद में रणबीर कपूर ने भी बताया कि 'ब्रह्मास्त्र 2' जरूर बनेगी और अयान मुखर्जी इस पर लंबे समय से काम कर रहे हैं. अब नमित मल्होत्रा के बयान के बाद ये तय हो गया है कि आने वाले समय में 'ब्रह्मास्त्र 2' और रामायण दोनों ही भारतीय सिनेमा को एक नए लेवल पर ले जा सकते हैं.इस साल रिलीज होगा रामायण का पार्ट 1रामायण की बात करें, तो ये फिल्म कई बड़े स्टार्स से भरी हुई है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे और साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी. वहीं यश रावण के रूप में दिखेंगे. इसके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह जैसे कई बड़े कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. नमित मल्होत्रा ने इस फिल्म को 'हॉलीवुड लेवल का अनुभव' बताया है, जो इंटरनेशनल लेवल पर जाने की तैयारी में हैं. फिल्म को 2 पार्ट में रिलीज की जाएगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में आएगा.