सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक हाथी को पुल तोड़कर नीचे चल रही सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है.दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह रांची की घटना है जहां देर रात एक जंगली हाथी अचानक एक पुल (ब्रिज) पर चढ़ गया और फिर वहां से नीचे गिर गया.इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही है.यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है. वायरल वीडियो का किसी भी असली घटना का कोई संबंध नहीं है. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर पाया कि इसमें कई तरह की कमियां देखीं जा सकती थीं, जैसे कभी हाथी का सर नजर नहीं आना, कभी हाथी की सूड़ सर के पिछले हिस्से में नजर आना. इस वीडियो में इन गड़बड़ियों को देखा जा सकता है. यहां से हमें इस वीडियो के AI से बने होने का शक हुआ. हमने इस वीडियो के AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया. Hive पर इस वीडियो के AI से बने होने की 98 प्रतिशत से ज्यादा संभावना जताई गई.Hive पर इस वीडियो के AI से बने होने की 98 प्रतिशत संभावना जताई गई. इसके सिवा हमने इस वीडियो को AI की पहचान करने वाले एक अन्य टूल Deepfake-O-Meter पर चेक किया. यहां अलग-अलग टूल्स ने इस वीडियो के AI से बने होने की 90 प्रतिशत से भी ज्यादा संभावना जताई, जिससे यह साफ हो गया कि वायरल वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है. वीडियो के AI से बने होएं की संभावना जताई गई है. निष्कर्ष: पुल से नीचे गिरते हाथी की AI से बनी वीडियो को असली घटना बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)गिरिराज सिंह के खिलाफ हुए प्रदर्शन का यह वीडियो UGC से जुड़ा नहीं है