देश में पहली बार होने वाले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ कर रहा है। इन खेलों का आयोजन फरवरी महीने में होगा। इसमें 7 खेल शामिल किए गए हैं। राज्य स्तर पर भागीदारी के लिए ट्रायल 7 और 8 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मशाल गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।