बीजापुर जिले के कांडलापर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। केरिपु 214 बटालियन कैम्प कांडलापर्ती और जिला बल की संयुक्त टीम द्वारा 28 दिसंबर 25 को चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाया गया 5 किलोग्राम का आइईडी बरामद किया गया। समय रहते IED को निष्क्रिय कर सुरक्षाबलों ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।