नगर निगम भोपाल निश्शुल्क शव वाहन सेवा का विस्तार करने जा रहा है। निगम प्रशासन की ओर से शहर के सभी 21 जोनों में एक-एक शव वाहन तैनात किया जाएगा। वर्तमान में निगम के पास केवल 10 वाहन उपलब्ध हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है।