नए साल में हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट:राजस्थान के 5 जिलों में बारिश की चेतावनी; दिल्ली में 2020 के बाद सबसे सर्द दिन

Wait 5 sec.

नए साल से पहले पहाड़ी राज्यों हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बुधवार को जमकर बर्फबारी हुई। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। नए साल के पहले दिन शिमला की ऊंची पहाड़ियों पर भी बर्फबारी का अलर्ट है। राजस्थान में बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर और जालोर में बुधवार को बारिश हुई। जोधपुर में आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को 5 जिलों बारिश की चेतावनी दी है। वहीं,18 जिलों में कोहरे का अलर्ट है। इधर उत्तर कश्मीर के गुरेज और पर्यटन स्थल सोनमर्ग व गुलमर्ग में भी बुधवार को बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले रजदान पास पर भारी बर्फ जमा होने के कारण बांदीपोरा–गुरेज सड़क को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। उधर राजधानी दिल्ली में बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ी। अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है और 2020 के बाद दिन का सबसे कम तापमान था। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार को हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्यों में बारिश-बर्फबारी की 6 तस्वीरें.... अगले 2 दिन के मौसम का हाल... 2 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी 3 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार राज्यों के मौसम का हाल... मध्य प्रदेश: दिसंबर में सर्दी का 25 साल का रिकॉर्ड टूटा, कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो सबसे कम तापमान वाले शहर मध्य प्रदेश में दिसंबर की सर्दी ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। मौसम विभाग ने जनवरी में भी तेज सर्दी का अनुमान जताया है। इन दौरान घना कोहरे के साथ कोल्ड वेल और कोल्ड डे की स्थिति भी रहेगी। दिसंबर में कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो सबसे कम तापमान वाले शहर रहे। पूरी खबर पढ़ें... राजस्थान: जयपुर में बारिश, घने कोहरे और शीतलहर का भी अलर्ट; तापमान में गिरावट आई राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग के 8 जिलों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट है। जयपुर में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कोल्ड वेव और घने कोहरे की भी चेतावनी है। बुधवार को जोधपुर, फलोदी, बाड़मेर, बीकानेर में बारिश हुई। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: सभी 38 जिलों में कोल्ड-डे, कोहरे का यलो अलर्ट; गया में मिनिमम टेम्परेचर 5°C दर्ज बिहार के सभी 38 जिलों में कोल्ड डे और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें 28 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट है। बुधवार को गया में मिनिमम टेम्परेचर 5°C रहा। पटना में अधिकतम टेम्परेचर 2°C बढ़ कर 18.3°C पहुंचा। राज्य के 13 शहरों का तापमान 10°C से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें... उत्तराखंड: 11 जिलों में बारिश की संभावना, 6 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट; देहरादून में तापमान 7°C गिरा उत्तराखंड के 11 जिलों में आज बारिश की संभवना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बर्फबारी की भी संभावना है। देहरादून में तापमान दो दिन में 7°C गिर गया, जहां दो दिन पहले तापमान 23°C था वो अब घटकर 16°C पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: आज 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान से सटे इलाकों में कोल्ड डे की चेतावनी पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का असर हरियाणा पर दिख रहा है। गुरुवार सुबह विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर के बीच रही। कुछ जिलों में बारिश भी हुई है। आज भी 9 जिलों में बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें...