MP बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर... होली के कारण 3 मार्च को होने वाली 12वीं बोर्ड की परीक्षा अब 5 को होगी

Wait 5 sec.

MP News: माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा सात फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। पूर्व में जारी समय सारिणी के अनुसार 12वीं की परीक्षा सात फरवरी से तीन मार्च तक होनी थी। इसमें संशोधन किया गया है। 12वीं की परीक्षा अब पांच मार्च को समाप्त होगी, वहीं 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से दो मार्च तक चलेंगी।