IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय:कोर्ट बोला- टेंडर प्रोसेस में दखल दिया; बिहार चुनाव से पहले RJD की परेशानी बढ़ी

Wait 5 sec.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को IRCTC घोटाले में आरोपी मान लिया। अब इस मामले में तीनों के खिलाफ केस चलेगा। कोर्ट ने कहा, 'लालू की जानकारी में टेंडर घोटाले की पूरी साजिश रची गई। टेंडर में उनका हस्तक्षेप था। इससे लालू परिवार को फायदा हुआ।' उधर लालू ने इन आरोपों को निराधार बताया। यह मामला रांची और पुरी स्थित IRCTC की 2 होटलों के टेंडर में भ्रष्टाचार से जुड़ा है। बिहार चुनाव के बीच यह फैसला लालू और आरजेडी के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इससे पहले लालू व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचे। राबड़ी और तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे। लैंड फॉर जॉब्स मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आज फैसला टला। कोर्ट अब 10 मई को फैसला सुनाएगा। कोर्ट रूम LIVE राउज एवेन्यू कोर्ट ​​​​​​: राबड़ी देवी से पूछा कि आप पर लगे आरोपों को लेकर क्या कहना है।' राबड़ी देवी: 'मैं किसी तरह की साजिश और धोखाधड़ी में शामिल नहीं हूं।' राउज एवेन्यू कोर्ट ​​​​​​: यही आरोप तेजस्वी यादव पर भी हैं। क्या आप आरोप स्वीकार करते हैं। लालू-तेजस्वी: आरोप गलत हैं। अब जानिए क्या है IRCTC घोटाला क्या आप हैं बिहार की राजनीति के एक्सपर्ट? खेलिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम बिहार की राजनीति से जुड़े 5 आसान सवालों के जवाब दीजिए और जीतिए 2 करोड़ तक के इनाम। रोज 50 लोग जीत सकते हैं आकर्षक डेली प्राइज। लगातार खेलिए और पाएं लकी ड्रॉ में बंपर प्राइज सुजुकी ग्रैंड विटारा जीतने के मौके। चुनावी क्विज अभी खेलने के लिए यहां क्लिक करें - https://dainik.bhaskar.com/GXiUvc8h3Wb