Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के चेहरे खिले, CM ने ट्रांसफर किए ₹1500, सिवनी में किया विकास कार्यों का लोकार्पण

Wait 5 sec.

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 12 नवंबर का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी जिले से 1.26 करोड़ बहनों के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर उन्होंने 560.75 करोड़ रुपये की लागत से 114 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। साथ ही विश्व की सबसे बड़ी बाघ प्रतिमा का अनावरण भी किया।