खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत:रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हादसा, मृतकों में 15 साल का बच्चा शामिल

Wait 5 sec.

रतलाम में एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें 15 साल का बच्चा और 60 साल का बुजुर्ग शामिल हैं। हादसा रतलाम जिले के रावटी थाना अंतर्गत भीमपुरा गांव के पास माही नदी ब्रिज के पहले हुआ। सुबह करीब साढ़े 7 बजे MH03 EL 1388 रजिस्ट्रेशन नंबर की कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, कार में मुंबई और अहमदाबाद के लोग सवार थे। वे दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। सभी शवों को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया ने कहा- हम मृतकों के नाम और घर का पता लगा रहे हैं। देखिए, हादसे की 4 तस्वीरें... खबर लगातार अपडेट की जा रही है...