MP के भोपाल-इंदौर समेत 20 जिलों में शीतलहर:हिमाचल में तापमान माइनस पहुंचा, झारखंड में अगले 2 दिन कोल्ड वेव

Wait 5 sec.

पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर मध्य प्रदेश समेत दूसरे मैदानी राज्यों में दिख रहा है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में ठंड बढ़ गई है। एमपी के 10 से ज्यादा जिलों में रविवार को शीतलहर का असर रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। प्रदेश के तीन शहरों का तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। वहीं 8 जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे और 21 शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। IMD ने झारखंड के छह जिलों के लिए 10 से 12 नवंबर तक शीतलहर (कोल्ड वेव) की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिरा है। देशभर से मौसम की तस्वीरें... राज्यों से मौसम की खबरें... मध्य प्रदेश: राजगढ़ सबसे ठंडा, पारा 8° से नीचे; 20 जिलों में कोल्ड वेव चलेगी पहाड़ों में बर्फबारी से मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। नवंबर में ही पारा रिकॉर्ड लुढ़क गया है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। रविवार रात को 10 शहरों में पारा 10° से नीचे रहा। राजगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.6° दर्ज किया गया। भोपाल में तापमान 8.8° और इंदौर में 7.9° रहा। पढ़ें पूरी खबर... राजस्थान: शीतलहर चली, दिन में तेज धूप, सुबह-शाम सर्द हवा चलेगी उत्तर भारत में हुई बर्फबारी से राजस्थान में समय से पहले सर्दी आ गई। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कुछ शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हाे रहा है। रविवार को तेज सर्दी के साथ सीकर, टोंक में शीतलहर चली। राज्य में अब अगले 4-5 दिन सर्दी स्थिर रहेगी। तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं होगा। बाड़मेर और कोटा को छोड़कर सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर... गुजरात: एक हफ्ते में 11° गिरा टेंपरेचर, वडोदरा रहा सबसे ठंडा गुजरात में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। राज्य के अलग-अलग शहरों में सुबह और रात को कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। राज्य के करीब 17 जिलों में तापमान 20° से नीचे पहुंच गया है। पिछले एक हफ्ते में टेंपरेचर 11° तक गिर चुका है। वडोदरा सीजन में पहली बार 14 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा शहर रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के सबसे ठंडे शहरों में वडोदरा, नलिया, राजकोट, महुवा शामिल हैं।