बाघ गणना : दुनिया के सबसे बड़े सर्वे के लिए मध्य प्रदेश के 9 टाइगर रिजर्व में लगने लगे कैमरे

Wait 5 sec.

बाघों की गणना के लिए पहले स्लाट में प्रदेश के नौ टाइगर रिजर्व के कुल 15436.084 वर्ग किमी क्षेत्र में कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में लगभग साढ़े छह हजार कैमरों का उपयोग होगा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र 716.903 वर्ग किलोमीटर में तीन बार में कुल आठ सौ कैमरों का उपयोग किया जाएगा। टाइगर रिजर्व के बाद सामान्य वन मंडल के जंगलों मे कैमरे लगाए जाएंगे।