बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद राजद में अंदरूनी विवाद गहरा गया है। रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी और परिवार से नाता तोड़ लिया। उन्होंने अपमान, गाली-गलौज और सम्मान छीने जाने की बात सोशल मीडिया पर लिखी।