फिजिकल हेल्थ- क्या कुछ खाते ही फूलता है आपका पेट:हो सकते हैं ये 8 संभावित कारण, पेट रखना है दुरुस्त तो रोज करें ये 10 काम

Wait 5 sec.

हर किसी को कभी-न-कभी अपच की समस्या होती है। इस वजह से कई बार पेट में बहुत ज्यादा गैस बनने लगती है। पेट गुब्बारे की तरह फूलने लगता है। यह एक कॉमन समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। हालांकि, खराब खानपान और अव्यवस्थित लाइफस्टाइल की वजह से लोगों में यह समस्या बढ़ती जा रही है। कई बार यह समस्या बहुत तकलीफ देती है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड डायग्नोस्टिक में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, लगभग 30% भारतीय पेट की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में आज हम फिजिकल हेल्थ में जानेंगे कि- सवाल- पेट क्यों फूलता है? जवाब- पेट फूलना कॉमन समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। इसमें गैस बनना, पाचन में गड़बड़ी, जल्दी-जल्दी खाना, ओवरईटिंग या कुछ चीजों से एलर्जी भी वजह हो सकती है। महिलाओं को पीरियड्स के दौरान भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। हालांकि, कभी-कभी पेट फूलना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। अगर आपको बार-बार पेट फूलने की समस्या होती है, तो डॉक्टर से सलाह लें। सवाल- पेट फूलने पर क्या करें? जवाब- पेट फूलने पर सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि ये हो क्यों रहा है। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। लेकिन, अगर आप तुरंत आराम चाहते हैं या भविष्य में पेट फूलने से बचना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। सवाल- अक्सर पेट फूलता है तो बचने के लिए क्या करें? जवाब- अगर आपका पेट खराब खान-पान या खराब लाइफस्टाइल से फूलता है, तो आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करके इससे बच सकते हैं। आइए इसे ग्राफिक से जानते हैं। इन सभी पॉइंट्स को विस्तार से समझिए पर्याप्त फाइबर खाएं: अगर आप फाइबर कम खाते हैं, तो इसे धीरे-धीरे शुरू करें ताकि आपका पेट परेशान न हो। फाइबर से शुरू में गैस ज्यादा बनेगी, लेकिन बाद में ये आपके पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करेगा। फाइबर से आपको पेट भरा हुआ भी महसूस होगा, जिससे आप ज्यादा नहीं खाएंगे। पर्याप्त पानी पिएं: पानी पीने से आपका पाचन तंत्र सही से काम करता है और खाना आसानी से पचता है। पानी से आपको भूख भी कम लगती है। एक्सरसाइज करें: कसरत करने से शरीर में पानी जमा नहीं होता और पेट सही रहता है। इससे पेट पर चढ़ने वाले वज़न को भी रोका जा सकता है। अगर आपका काम बैठकर करने का है, तो बीच-बीच में उठकर थोड़ा टहल लें। प्रोसेस्ड फूड से बचें: प्रोसेस्ड फूड में फाइबर कम और नमक, फैट ज्यादा होता है। नमक से शरीर में पानी जमा होता है और फैट से पाचन धीमा होता है। ये सब कब्ज और पेट फूलने का कारण बन सकते हैं। प्रोसेस्ड फूड में न्यूट्रिशन भी कम होता है, जिससे आपको भूख ज्यादा लगती है और आप ज्यादा खाते हैं। ध्यान से खाना खाएं: धीरे-धीरे चबाकर खाएं और पेट भरने से पहले ही रुक जाएं। पेट भरने का एहसास थोड़ी देर बाद होता है। ज्यादातर लोग पेट भरने के एहसास तक खाते हैं, ऐसे में खाना ज्यादा हो जाता है। अपनी संवेदनशीलता पहचानें: ध्यान दें कि आपको किन चीजों से परेशानी होती है, चाहें वो शराब हो या कोई खास खाना। कुछ लोग खाने की डायरी रखते हैं, वे देखते हैं कि अलग-अलग खाना खाने के बाद उन्हें कैसा महसूस होता है। आप एक-एक करके कुछ चीजें खाना बंद करके भी देख सकते हैं कि क्या आपके लक्षणों में कोई फर्क पड़ता है। अगर आपके पेट फूलने का कारण कुछ और है, जैसेकि किसी खास खाने से एलर्जी, पेरीमेनोपॉज या कोई बीमारी है तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। कुछ विकल्प इस तरह के हो सकते हैं। एलिमिनेशन डाइट: एक डायटीशियन आपको एलिमिनेशन डाइट के बारे में बता सकती है, जिससे आपको पता चलेगा कि आपको किन चीजों से एलर्जी है। हाइड्रोजन ब्रेथ टेस्ट: ये एक आसान टेस्ट है जिससे कुछ पाचन संबंधी बीमारियों का पता चल सकता है, जैसे कि शुगर से एलर्जी। टारगेटेड प्रोबायोटिक्स: स्मॉल इंटेस्टाइनल बैक्टीरियल ओवरग्रोथ की वजह से भी होता है। ऐसे में डॉक्टर आपको सही प्रोबायोटिक्स लेने की सलाह दे सकते हैं। हॉर्मोनल थेरेपी: कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट फूलने की समस्या हो सकती है। पेरीमेनोपॉज में कुछ महिलाओं को एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन लेने से आराम मिलता है। अपने डॉक्टर से बात करें कि आपके लिए कौन सी थेरेपी सही है। बायोफीडबैक: ये एक तरह की माइंड-बॉडी थेरेपी है, जो आपको आराम करने और अपने शरीर के जरूरी कामों को फिर से सिखाने में मदद करती है। अगर आपको तनाव की वजह से अपच या कब्ज होता है या फिर आपको पेट में ज्यादा गैस और सूजन महसूस होती है, तो बायोफीडबैक आपके लिए मददगार हो सकता है। पेट फूलने से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और जवाब सवाल- क्या फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड पेट फूलने का कारण बन सकते हैं? जवाब- हां, फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड पेट फूलने की वजह हो सकते हैं। इनमें फैट, नमक और चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जो हमारी गट हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। इनमें फाइबर की मात्रा भी कम होती है, जो खाना पचाने के लिए जरूरी है। सवाल- क्या कम नींद लेने से भी पेट फूल सकता है? जवाब- हां, अगर आप ठीक से नहीं सो रहे हैं तो भी पेट फूल सकता है। नींद की कमी से हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ हो सकता है, जिससे गैस और सूजन होती है। रात को देर से खाना खाने और तुरंत सो जाने से भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। सवाल- क्या डेयरी प्रोडक्ट्स की वजह से भी पेट फूल सकता है? जवाब- कुछ लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स से भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। डेयरी प्रोडक्ट्स में लैक्टोज पाया जाता है। कुछ लोगों को इसे पचाने में मुश्किल होती है। ऐसे लोगों लैक्टोज इंटोलरेंट कहा जाता है। सवाल- क्या पेट फूलने का कारण अपच हो सकता है? जवाब- हां, अपच पेट फूलने का एक आम कारण है। जब खाना ठीक से नहीं पचता है, तो यह गैस और सूजन पैदा कर सकता है, जिससे पेट फूलना होता है। अपच के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मसालेदार भोजन, ज्यादा खाना, तनाव और कुछ बीमारियां शामिल हैं। ……………… ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- क्या आप छोटी-छोटी बातें भूल रहे हैं:तुरंत चेक कराएं विटामिन B12, लें सप्लीमेंट, डॉक्टर से जानें सभी सवालों के जवाब कुछ लोगों को अक्सर बेवजह थकान, भूलने की आदत या हाथ-पैरों में झुनझुनी महसूस होती है। इन लक्षणों को लोग मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ये शरीर में विटामिन B12 की कमी के संकेत हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए...