प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। बिहार में NDA की दोबारा सरकार बनने पर उनका यहां स्वागत किया जाएगा। इसी साल 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी पीएम मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। तब भी उनका स्वागत किया गया था। पिछले साल के 3 मौके जब चुनाव में जीत के बाद PM मोदी पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे 23 नवंबर 2024: महाराष्ट्र में महायुति की जीत महाराष्ट्र चुनाव में महायुति (बीजेपी-शिवसेना-NCP) की जीत के बाद पीएम मोदी पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र ने कुर्सी फर्स्ट वालों को नकारते हुए डंके की चोट पर कहा- एक हैं तो सेफ हैं। अपने 49 मिनट के भाषण की शुरुआत पीएम मोदी ने जय भवानी, जय शिवाजी के नारे के साथ की और समापन भारत माता की जय और वंदेमातरम से किया था। पूरी खबर पढ़ें... 8 अक्टूबर 2024: हरियाणा में बीजेपी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया था। उन्होंने 35 मिनट भाषण दिया था। पीएम ने कहा- जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। सरकार से बाहर होते ही कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। वो समाज में जाति का जहर फैला रही है। पूरी खबर पढ़ें... 4 जून 2024: लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 4 जून की शाम प्रधानमंत्री मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, लेकिन जबान पर भाजपा कम और NDA का नाम ज्यादा रहा था। 34 मिनट के धन्यवाद भाषण में भाजपा का नाम 8 बार लिया तो NDA (भाजपा के सहयोगी दल) का हवाला 10 बार आया था। पूरी खबर पढ़ें...