इंसान अगर सांप को काट ले तो क्या होगा, क्या तब भी होगा जहर का असर?

Wait 5 sec.

सांप ऐसा खतरनाक जानवर है जिसका नाम सुनते ही हर किसी के मन में डर बैठ जाता है, क्योंकि सांप का काटना जानलेवा हो सकता है. लेकिन बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन हर कोई हैरान है. बिहार के बेतिया में एक साल के बच्चे ने सांप को दांतों से काट लिया जिससे सांप की ही मौत हो गई. बच्चे के घरवालों का दावा कि वो सांप कोबरा था. बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया फिलहाल वो स्वस्थ है. ऐसा कैसे हुआ? क्या होता है जब कोई इंसान सांप को काट लेता है तो क्या तब भी सांप का जहर इंसान को नुकसान पहुंचाएगा? चलिए जानते हैं.जब सांप इंसान को काटता है तो क्या होता है?सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि सांप का जहर कैसे काम करता है. जब कोई जहरीला सांप इंसान को काटता है तो उसका जहर इंसान के खून में मिलकर शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचकर तंत्रिका तंत्र, खून या मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है. जिससे खून बहना, मांसपेशियां कमजोर होना जैसी गंभीर समस्याएं हो जाती हैं. कभी-कभी इंसान की मौत भी हो सकती है. लेकिन अगर इंसान सांप को काटता है, तो क्या होता है आइये अब इसे जानते हैं.इंसान अगर सांप को काट ले तो क्या होता है?अगर इंसान सांप को काटता है, तो सांप का जहर आमतौर पर इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाएगा, जब तक कि जहर इंसान के खून में प्रवेश न करे. इसका कारण यह है कि सांप का जहर तभी असर करता है, जब वह सीधे रक्तप्रवाह में जाता है जैसे कि सांप के काटने से होता है. अगर इंसान सांप को काटता है तो मुंह के जरिए सांप का जहर पाचन तंत्र तक पहुंचता है और इंसान का शरीर उस जहर को निष्क्रिय कर देता है. क्या है विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ेविश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनियाभर में सांपों के काटने से 80 हजार से 1 लाख 30 हजार लोगों की मौत होती है जिसमें औसतन 50 से 60 हजार लोग भारत के होते हैं.  जो दुनिया में सबसे ज्यादा सांप के काटने से मौत की घटना के आंकड़े हैं. इसिलिए भारत को विश्व की 'सर्पदंश की राजधानी' कहा जाता है. भारत के बाद दूसरे नंबर पर अफ्रीकी देश नाइजीरिया आता है. जहां आंकड़ा 1, 460 है. इसे भी पढ़ें- ये है इसरो का सबसे महंगा मिशन, खर्चा जानकर उड़ जाएंगे होश