मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की और उन्हें प्रदेश सरकार की 18 महीनों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने विरासत से विकास की राह नामक पुस्तिका भी भेंट की, जिसमें मध्य प्रदेश में हुए विकास कार्यों का विवरण है। मुख्यमंत्री ने अपनी दुबई और स्पेन यात्राओं के बारे में भी जानकारी दी।