मानसून सत्र का 8वां दिन:राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस होगी; कल PM ने लोकसभा में कहा- दुनिया के किसी नेता ने जंग नहीं रुकवाई

Wait 5 sec.

संसद में मानसून सत्र का आज 8वां दिन है। आज राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार दूसरे दिन बहस होगी। कल राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद ही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। दो बजे से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की शुरुआत की, जो रात 10 बजे तक चली। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, जेडी(यू) के सांसद संजय कुमार झा सहित कई सांसदों ने बहस में भाग लिया। खड़गे ने कहा- लीडरशिप का मतलब है जिम्मेदारी लेना, न कि किसी को दोष देना। वो (मोदी) जवाब नहीं देंगे, वो अपने दोस्तों-मंत्रियों से कहेंगे कि जाओ जो कहना है कहो। 11 साल में कभी बहस में शामिल नहीं होते। एक व्यक्ति को इतना बढ़ावा मत दो, भगवान मत बनाओ। लोकतांत्रिक रूप से आया है, उसे इज्जत दो, पूजा मत करो। लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर कल लगातार 16 घंटे बहस का दूसरा दिन था। PM मोदी ने सबसे अंत में भाषण देते हुए कहा- दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन रोकने को नहीं कहा था। पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO से हमला रोकने की गुहार लगाई थी, क्योंकि वो हमारा हमला नहीं झेल पा रहा था। राज्यसभा-लोकसभा की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...