अपनी कला, संस्कृति, भाषाई विविधता के लिए भारत दुनिया में बेमिसाल है. यहां बोली जाने वाली भाषाएं न केवल संवाद का माध्यम हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक पहचान को भी दर्शाती हैं. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में 121 भाषाएं हैं. आज हम आपको भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली टॉप-5 भाषाओं के बारे में बताते हैं.हिंदीभारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है. हिंदी भारत की राजभाषा और सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है. यह उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में प्रमुखता से बोली जाती है. हिंदी इंडो-आर्यन भाषा परिवार से संबंधित है और संस्कृत से विकसित हुई है. यह लगभग 44 प्रतिशत लोगों की भाषा है.बंगालीबंगाली दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. यह मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम में बोली जाती है. लगभग 9 प्रतिशत लोग भारत में बंगाली भाषा का प्रयोग करते हैं.मराठी भाषामराठी महाराष्ट्र और गोवा में मुख्य रूप से बोली जाने वाली भाषा है. लगभग 8 प्रतिशत लोग मराठी भाषा का प्रयोग करते हैं. मराठी भाषामराठी महाराष्ट्र और गोवा में मुख्य रूप से बोली जाने वाली भाषा है. लगभग 8 प्रतिशत लोग मराठी भाषा का प्रयोग करते हैं. तेलुगु तेलुगु आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी राज्यों की मुख्य भाषा है. ये एक द्रविड़ भाषा है जो दक्षिण भारत में व्यापक रूप से ये बोली जाती है. भारत में करीब 6.7 प्रतिशत लोग इस भाषा को बोलते हैं.तमिल तमिल भाषा को तमिलनाडु और पुडुचेरी में मुख्य रूप से बोला जाता है. यह दुनिया की सबसे पुरानी जीवित भाषाओं में से एक है और इस भाषा की भी जड़ें द्रविड़ भाषा से जुड़ी हैं. यह सिंगापुर और श्रीलंका में भी बोली जाती है. भारत में करीब 6 प्रतिशत लोग तमिल भाषा बोलते हैं.इसे भी पढ़ें- ये हैं भारत के 5 सबसे रईस मुस्लिम घराने, जानें इनके पास कितना पैसा?