इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी सप्लाई होने से हुई मौतों के बाद जबलपुर में भी अधिकारी अलर्ट पर है। यहां शनिवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने जल शोधन संत्रयों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वहां पर खुद ही पानी पीकर उसकी शुद्धता की भी जांच की। नगर निगम द्वारा पानी के नमूने भी लिए जा रहे हैं।