क्या रात में छत पर फहराया जा सकता है तिरंगा, जान लीजिए इससे जुड़ा नियम

Wait 5 sec.

 15 अगस्त 2025 यानी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) को बस कुछ ही दिन शेष हैं. इस राष्ट्रीय पर्व पर देशभर में लोग तिरंगा फहराकर अपनी देशभक्ति का उत्साह दिखाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तिरंगे को फहराने के लिए भारतीय ध्वज संहिता, 2002 और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत सख्त नियम हैं? खासकर रात में तिरंगा फहराने को लेकर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं. आइए, जानते हैं कि क्या रात में छत पर तिरंगा फहराया जा सकता है? अगर हां तो इसके नियम क्या हैं.रात में तिरंगा फहराने का नियमभारतीय ध्वज संहिता 2002 में 2022 को हुए संशोधन के बाद नागरिकों को रात में तिरंगा फहराने की अनुमति दी गई है. पहले नियम था कि तिरंगा केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जा सकता था. यहां ये बात ध्यान देने वाली है कि रात में तिरंगा फहराने के लिए उचित रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि झंडा स्पष्ट रूप से दिखाई दे और उसकी गरिमा बनी रहे. तिरंगा फहराने के अन्य नियम  तिरंगे को केसरिया रंग हमेशा ऊपर और हरा रंग नीचे रखकर फहराया जाना चाहिए. उल्टा फहराना अपमान माना जाता है.  झंडा कटा-फटा, गंदा, या फीका नहीं होना चाहिए.  इसे ना तो जमीन में रखा जाता है ना ही झुकाया जाता है तिरंगा को हमेशा अन्य झंडों से ऊंचा रखना चाहिए.छत पर तिरंगा फहराते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वह सम्मानजनक स्थान पर हो और हवा में स्वतंत्र रूप से लहरा सके.  तिरंगे का उपयोग सजावट, परदा, या कपड़े के रूप में नहीं किया जा सकता.इसके अलावा झंडे को पानी में नहीं डुबाया जाना चाहिए.इसे भी पढ़ें-15 अगस्त को गाड़ी में तिरंगा लगाने से पहले जान लें यह नियम, नहीं तो हो जाएगी जेल