खनिज निगम अध्यक्ष का सपना दिखा महिला ने भाजपा नेता को ही ठग लिया, लगाई 41 लाख की चपत

Wait 5 sec.

केशकाल क्षेत्र के भाजपा नेता संतोष कटारिया के साथ 41 लाख की ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने कटारिया को छत्तीसगढ़ में खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर उनके साथ ठगी की। महिला ने खुद को संघ और भाजपा संगठन से जुड़ा बताया और पद दिलवाने के नाम पर 3 करोड़ रुपये की मांग की थी।