हर रोज इस्तेमाल होने वाला बाथरूम साफ-सुथरा दिखे, यह हम सबकी चाहत होती है। लेकिन अक्सर हार्ड वाटर यानी कठोर पानी के कारण बाल्टी, फर्श और नलों पर सफेद रंग के जिद्दी दाग जम जाते हैं। ये दाग न सिर्फ बाथरूम की खूबसूरती बिगाड़ते हैं, बल्कि देखने में भी गंदे लगते हैं। कई बार इन्हें साफ करने में हम घंटों मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी ये दाग आसानी से नहीं छूटते हैं। हालांकि थोड़ी-सी समझदारी और घरेलू चीजों की मदद से इन दागों को आसानी से हटाया जा सकता है। इससे समय और मेहनत दोनों बचेंगे साथ ही आपका बाथरूम भी चमकता नजर आएगा। ऐसे में आज हम जीवन को आसान बनाएं कॉलम में जानेंगे कि- सवाल- बाथरूम के फर्श, बाल्टियों और नल पर दाग कैसे लगते हैं और शॉवर क्यों जाम होता है? जवाब- हार्ड वाटर यानी कठोर पानी में मिनरल्स की मात्रा ज्यादा होती है, खासकर कैल्शियम और मैग्नीशियम। ये कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज शॉवर में, नल, बाल्टियों और टाइल्स पर जमकर दाग बना देते हैं। खासतौर पर जब यह पानी सूखता है या वाष्पित होता है, तो खनिज सतह पर जम जाते हैं। यही जमाव धीरे-धीरे दाग और परतों का रूप ले लेता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए जरूरी नहीं कि हमेशा महंगे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाए। घरेलू तरीके अपनाकर भी आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। सवाल- यह कैसे पता करें कि घर का पानी हार्ड है? जवाब- इसे आप आसानी पता कर सकते हैं। साथ ही आपके बाथरूम का शावरहेड जल्दी चोक होगा। आप चाहें तो TDS मीटर लेकर पता लगा सकते हैं। TDS ज्यादा होगा तो पानी आम तौर पर हार्ड माना जाता है। कुछ घरेलू तरीकों से भी आप इसे पहचान सकते हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। सवाल- क्या हार्ड वाटर पहचानने के कुछ घरेलू टेस्ट भी हैं? जवाब- हां, घर पर कुछ आसान सा टेस्ट करके पहचाना जा सकता है कि आपके यहां आने वाला पानी हार्ड तो नहीं है। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। सवाल- हार्ड वाटर स्टेन्स के दाग लगने से कैसे बचाएं? जवाब- हार्ड वाटर स्टेन्स से बाथरूम की चीजों को बचाने के लिए कुछ उपाय बहुत जरूरी होते हैं। आइए इसे पॉइंट्स के जरिए समझते हैं। सवाल- हार्ड वाटर स्टेन्स कैसे छुड़ाएं? जवाब- हार्ड वाटर स्टेन्स से छुटकारा पाने के कई सारे तरीके हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। सवाल- क्या घर में आने वाली पानी को सॉफ्ट करने का कोई तरीका है? जवाब- हां, घर के पानी को सॉफ्ट करने के सारे घरेलू तरीके हैं। इन तरीकों की मदद से हम पानी को सॉफ्ट बना सकते हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। सवाल- क्या वाटर सॉफ्टनर लगाना जरूरी है? और इसके विकल्प? जवाब- अगर आपके घर में हार्ड वाटर है और दाग बहुत तेजी से बनते हैं, तो वाटर सॉफ्टनर एक अच्छा और लंबे समय तक चलने वाला समाधान हो सकता है। वाटर सॉफ्टनर असल में पानी से निकलने वाले मिनरल्स कैल्शियम और मैग्नीशियम को हटाता है। यह काम एक आयन-एक्सचेंज सिस्टम से होता है। यानी यह मशीन पानी में मौजूद कैल्शियम/मैग्नीशियम को सोडियम या पोटेशियम आयन से बदल देती है। इससे पानी सॉफ्ट हो जाता है, जिसमें साबुन अच्छे से झाग बनाता है, पाइप और फिटिंग्स पर स्केल जल्दी नहीं जमता और बाथरूम किचन की सतहें ज्यादा समय तक साफ रहती हैं। …… यूटिलिटी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें जीवन को आसान बनाएं- 7 चीजें फ्रिज में न रखें: जानिए क्या है इन्हें स्टोर करने का सही तरीका, कैसे रखें लंबे समय तक फ्रेश पिछले कुछ सालों से कई सारे इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इन्हीं में से एक फ्रिज भी है। हालांकि, हममें से कई लोग जाने-अनजाने में फ्रिज का गलत इस्तेमाल करते हैं। पूरी खबर पढ़ें