उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद गंगा, यमुना समेत नदियों में पानी बढ़ गया है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा और वृंदावन में 50% इलाका बाढ़ की चपेट में है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया। बस स्टैंड पर खड़ी बसें बाढ़ के पानी से आधी डूब गईं। कानपुर के 12 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। आगरा में श्मशान घाट डूब गए हैं। लोगों को सड़क किनारे अंतिम संस्कार करना पड़ा। 25 कॉलोनियों में बाढ़ का पानी घुसने से करीब 4000 परिवार के लोग प्रभावित हो गए हैं। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण अगले 4–5 दिन तक वहीं घूमेगा। इसका असर केवल तटीय और मध्य भारत तक सीमित रहेगा। इसलिए मौसम विभाग ने ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश समेत पूर्वोत्तर में आज और कल भारी बारिश का अनुमान जताया है। राजस्थान में बुधवार को पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर इलाके में सबसे ज्यादा 17 मिमी बारिश हुई। बाढ़-बारिश से जुड़ी तस्वीरें... राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझिए...