CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव गुरुवार को शाजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेसियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गाय माता को रखना है, यह अपनी सरकार है। बताओ 33 करोड़ देवी-देवताओं का जिसमें वास हो, उस गाय छोड़कर कांग्रेस के लोग घर-घर बड़े-बड़े कुत्ते पाल रहे। अब उनको कुत्ते मुबारक, अपन तो गाय माता वाले हैं।