भोपाल में लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपियों के मकान होंगे जमींदोज, लीज हुई खत्म

Wait 5 sec.

कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपियों फरहान, साद और साहिल पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। रायसेन रोड स्थित अर्जुन नगर में बने इनके मकानों पर अब बुलडोजर चलने वाला है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शुक्रवार या शनिवार को अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा।