बारिश के बाद अब मावठा भी रूठा, खंडवा जिले में तेजी से गिर रहा जलस्तर; गर्मी में होगी किल्लत

Wait 5 sec.

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में इस बार मानसून में कम बारिश के बाद अब ठंड में पड़ने वाला मावठा भी रूठ गया है। यहीं हाल खंडवा जिले का है, जहां किसानों को फसलों को बचाने के लिए नलकूपों और अन्य जल स्त्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। किसानों को आशंका है कि ऐसा ही रहा तो इस बार गर्मी में जिले में जलसंकट गहरा सकता है।