WhatsApp ग्रुप्स के टैग नोटिफिकेशन ने खा लिया सिर? इन तरीकों से मिनटों में पाएं छुटकारा

Wait 5 sec.

WhatsApp Group Tag Notification: अब WhatsApp यूज करना भी फोन यूज करने जितना जरूरी हो गया है. कॉलिंग और चैटिंग जैसे जरूरी कामों के लिए अब ग्रुप्स में रहने के लिए भी इसे यूज करना पड़ता है. फैमिली, दोस्त, ऑफिस, कॉलेज, स्कूल और ट्रिप्स के नाम पर इतने WhatsApp ग्रुप बने होते हैं कि सबके मैसेज पढ़ पाना मुश्किल हो जाता है. इनमें से कई ग्रुप छोड़े भी नहीं जा सकते. ऊपर से इनमें दिनभर में आने वाली नोटिफिकेशन से परेशानी और बढ़ जाती है. अगर कोई एक यूजर ग्रुप को टैग कर दे सारे मेंबर के पास नोटिफिकेशन चली जाती है. आज हम आपको बताएंगे कि इनसे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है. क्या होते हैं ग्रुप टैग नोटिफिकेशन?WhatsApp ग्रुप में एक साथ कई मेंबर्स होते हैं. इन सबको नोटिफाई करने के लिए पूरे ग्रुप को टैग किया जा सकता है. इसी तरह अगर किसी एक यूजर को नोटिफाई करना है तो ग्रुप में @Username लिखकर उसे नोटिफाई किया जाता है. ऐसे में अगर कई ग्रुप में कई लोग टैग करने लगे तो फोन की स्क्रीन नोटिफिकेशन से भर जाती है. ग्रुप नोटिफिकेशन को बंद कैसे करें?ग्रुप को कर दें म्यूट- आप ग्रुप को म्यूट कर नोटिफिकेशन से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए ग्रुप ओपन कर नाम पर टैप करें. यहां आपको नोटिफिकेशन में जाकर म्यूट नोटिफिकेशन को ऑलवेज पर सेलेक्ट करना है. अब आपको इस ग्रुप में टैग करने पर भी नोटिफिकेशन नहीं मिलेगी.कस्टम नोटिफिकेशन बंद करें- आप पूरे ग्रुप को म्यूट करने की बजाय कस्टम नोटिफिकेशन भी बंद कर सकते हैं. इसके लिए ग्रुप के नाम पर टैप कर कस्टम नोटिफिकेशन को सेलेक्ट करें. इसमें नोटिफिकेशन साउंड को None कर दें. इससे टैग होने पर भी आपको साउंड अलर्ट नहीं मिलेगा.ग्रुप को कर दें आर्काइव- अगर आपको किसी ग्रुप में एक्टिव नहीं रहना है और आप उसकी नोटिफिकेशन से परेशान हो गए हैं तो उसे आर्काइव भी कर सकते हैं. ऐसे में आपके पास नए मैसेज भी आते रहेंगे और आपको नोटिफिकेशन भी नहीं मिलेगी.ये भी पढ़ें-ChatGPT यूजर्स सावधान! भूलकर भी न करें ये काम, अकाउंट हो जाएगा खाली