Kark Weekly Horoscope 2026: कर्क साप्ताहिक राशिफल, गाड़ी चलाते समय रखें सावधानी, दुर्घटना के योग हैं

Wait 5 sec.

Kark Weekly Horoscope 2026 (8 to 14 March 2026): मार्च 2026 महीने का यह नया सप्ताह 8 से 14 मार्च का समय मेष राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. कर्क राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.कर्क राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने वरिष्ठ लोगों से सलाह जरूर लेनी चाहिए.सप्ताह की शुरुआत में बनते कार्यों में रुकावट आने से मन उदास रहेगा.इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आजीविका के साधन बाधित हो सकते हैं, वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है.सप्ताह के मध्य में काम की अधिकता रहेगी। इस दौरान फालतू चीजों की भागदौड़ में समय बर्बाद होगा.वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि शरीर में दर्द या चोट लगने का डर रहेगा. यातायात नियमों का उल्लघन करने की गलती न करें.कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल और घर-परिवार के बीच संतुलन बनाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह अनुकूल नहीं कहा जा सकता.इस सप्ताह आप अपने प्रेम संबंधों का दिखावा करने या उसे जग जाहिर करने से बचें और कोई भी कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाएं, अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए जीवनसाथी के लिए समय जरूर निकालें.Chaitra Month 2026: चैत्र माह में भूल से भी न खाएं ये 4 चीजें, सेहत के साथ समृद्धि पर भी पड़ता है बुरा असरDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.