Vrishabh Weekly Horoscope 2026 (8 to 14 March 2026): मार्च 2026 का यह नया सप्ताह 8 से 14 मार्च का समय वृषभ राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. वृषभ राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.वृषभ राशि वालों को मार्च का यह सप्ताह जीवन से जुड़ा कोई भी कदम सोच-समझकर ही उठाना चाहिए, अन्यथा अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.सप्ताह की शुरुआत में काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण आप खुद को या अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे.खास बात यह है कि व्यस्तता के बीच करीबी दोस्तों का भी सहयोग कम मिलेगा. ऐसे में आपको अपना काम समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करना होगा.भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा. जल्दबाजी में लिया निर्णय हानि पहुंचा सकता है.कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और अधिकारी वर्ग आपसे संतुष्ट रहेगा, जिससे प्रमोशन या वेतनवृद्धि की चर्चा हो सकती है.व्यापार से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत भले ही अच्छी ना रहे, लेकिन सप्ताह के अंत में कोई अप्रत्याशित लाभ खुशी का कारण बनेगा.परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इच्छित सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.लव लाइफ में किसी भी गलतफहमी को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें. इस हफ्ते आपका प्यार परवान चढ़ेगा, बस पुरानी कड़वाहट को बातचीत के बीच लाकर खुशियों में खलल न पड़ने दें.जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा.Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या कब ? स्नान-दान के लिए पुण्यकारी है तिथि, नोट करें डेटDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.