Mithun Weekly Horoscope 2026 (8 to 14 March): मार्च 2026 महीने का यह नया सप्ताह 8 से 14 मार्च का समय मिथुन राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. मिथुन राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.मिथुन राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में चीजें आपके पक्ष में होती नजर आएंगी.सप्ताह की शुरुआत में बिजनस के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है.यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का बहुत ख्याल रखना होगा.इस अवधि में विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है.अपने क्षेत्र से बाहर काम करने वाले और कमीशन और टारगेट ओरिएंटेड काम करने वाले लोग मानसिक तनाव और बेचैनी में रहेंगे.उन्हें अपनी इच्छित सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. इस दौरान मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें और अपनी दिनचर्या, खान-पान आदि का बहुत ध्यान रखें.सप्ताह के पहले भाग की तुलना में उत्तरार्ध खुशियाँ और सफलता लेकर आएगा.इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कोई बड़ी समस्या हल होने से मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक तनाव दूर होगा. छात्रों के ये समय थोड़ा कठिन है.लव लाइफ में प्रगाढ़ता आएगी. सप्ताह के अंत में आपको अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता आ सकता है. मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि किसी पुराने विवाद को दोबारा न उभारें.Chaitra Month 2026: चैत्र माह में भूल से भी न खाएं ये 4 चीजें, सेहत के साथ समृद्धि पर भी पड़ता है बुरा असरDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.