टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई, लेकिन असली हीरो बनकर उभरे ऑलराउंडर अक्षर पटेल. उन्होंने गेंद, बल्ले और फील्डिंग - तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन कर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया.अक्षर पटेल और शिवम दुबे का हैरतअंगेज कैचइंग्लैंड की पारी के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने पूरे मैच की दिशा बदल दी. इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स और जैकब बेथेल तेजी से रन बना रहे थे और दोनों के बीच तेज साझेदारी हो चुकी थी. ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड मैच में वापसी कर सकता है. Axar Patel! How have you done that? 😲The catch may go down as Shivam Dube's but Bapu's brilliance made it all happen! 👏ICC Men’s #T20WorldCup | Semi-final 2 | #INDvENG | LIVE NOW 👉 https://t.co/L2OuYBUDbL pic.twitter.com/jwwtzjMFxT— Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2026इसी दौरान 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने लो फुल टॉस गेंद फेंकी, जिस पर विल जैक्स ने जोरदार शॉट जड़ दिया. पहली नजर में लगा कि गेंद सीधे छक्के के लिए जाएगी, लेकिन तभी बाउंड्री के पास दौड़ते हुए अक्षर पटेल ने शानदार फुर्ती दिखाई. अक्षर ने गेंद को कैच किया, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ने लगा. ऐसे में उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए गेंद को हवा में उछाल दिया. उसी समय वहां पहुंचे शिवम दुबे ने कैच पूरा कर लिया. इस बेहतरीन टीमवर्क ने विल जैक्स की पारी का अंत कर दिया. जैक्स 20 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए और इंग्लैंड की सबसे खतरनाक साझेदारी टूट गई.गंभीर का रिएक्शन हुआ वायरलइस शानदार कैच के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन भी देखने लायक था. ड्रेसिंग रूम में बैठे गंभीर खुशी से उछल पड़े और उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.फील्डिंग में भी चमके अक्षर पटेलअक्षर पटेल ने सिर्फ यही कैच नहीं लिया, बल्कि मैच में दो और अहम कैच भी पकड़े. उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का शानदार कैच लेते हुए उन्हें पवेलियन भेजा. इसके अलावा मैच की शुरुआत में भी उन्होंने एक आसान कैच लपका. गेंदबाजी में भी अक्षर ने योगदान दिया और इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन को आउट कर टीम को महत्वपूर्ण विकेट दिलाया.भारत की रोमांचक जीतआखिरकार भारत ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस मैच में अक्षर पटेल की ऑलराउंड परफॉर्मेंस ने साबित कर दिया कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी है. उनकी फील्डिंग का वह शानदार कैच इस सेमीफाइनल का सबसे यादगार पल बन गया है.