71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'

Wait 5 sec.

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने लंबे और शानदार फिल्मी सफर से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कॉमेडी से लेकर गंभीर किरदारों तक हर भूमिका में अपनी अलग पहचान बनाई है. आज अनुपम खेर 71 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनके लिए यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने लाइफ और करियर को लेकर कई बातें कही है.71 साल में इंटरवल तक पहुंचे अनुपम खेरअनुपम खेर ने कहा, 'आज मेरा 71वां जन्मदिन है. लगता ही नहीं हैं कि मैंने अपने जिंदगी के इतने साल निकाल दिए हैं. 71 सालों में मुझे सिनेमा में 42 साल हो गए है और इनमें मैंने 550 फिल्में की है. तब भी मुझे ऐसा लगता है कि मैंने अभी शुरुआत की है. 71 सालों में मैं अभी इंटरवल तक पहुंचा हूं. परसों ही मैंने 500वां शो किया, जो मेरी जीवनी पर आधारित है. भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है, पद्मश्री, पद्म भूषण और बहुत सारे अवार्ड्स. फिर भी मुझे लगता है कि मैंने अभी शुरुआत की है और अभी बहुत कुछ करने को है.'      View this post on Instagram           A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)अनुपम खेर ने किया इमोशनल ब्लैकमेल इसके अलावा अपने जन्मदिन पर उन्होंने फैंस से एक खास बर्थडे गिफ्ट भी मांग लिया. उन्होंने कहा कि अगर दर्शक उन्हें जन्मदिन का तोहफा देना चाहते हैं, तो उनकी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को जरूर देखें. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. अनुपम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आप कहेंगे कि 'इमोशनल ब्लैकमेल' है, लेकिन यह मांगने का पूरा हक है. एक कलाकार के लिए सबसे बड़ा उपहार यही होता है कि जिन लोगों के लिए वह सालों तक मेहनत करता है, वही लोग उसकी नई कहानी को देखें और सराहें.तन्वी द ग्रेट की कहानी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' अनुपम खेर के लिए खास प्रोजेक्ट है क्योंकि इस फिल्म को उन्होंने खुद निर्देशित किया है. इसकी कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो ऑटिज्म से जूझ रही है. भले ही वह मानसिक रूप से चुनौतियों का सामना कर रही हो, लेकिन उसके सपने और हौसले बहुत बड़े हैं. इस कहानी के जरिए उन्होंने एक मजबूत संदेश देने की कोशिश की है कि हर इंसान में कुछ खास होता है और सपोर्ट मिलने पर वह अपनी लिमिट से आगे बढ़ सकता है.