O Romeo BO Day 21: ‘ओ’रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह तोड़ा दम, 21 वें दिन का कलेक्शन है शॉकिंग

Wait 5 sec.

शाहिद कपूर की वैलेंटाइन डे 2026 रिलीज ‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई और अब ये अपना थिएट्रिकल रन खत्म करने की ओ बढ़ रही है. हालांकि होली के त्योहार की वजह से इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में थोड़ा सुधार हुआ था लेकिन तीसरे गुरुवार इसकी कमाई एक बार फिर धड़ाम हो गई. जानते हैं ‘ओ’रोमियो’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी थर्ड थर्सडे को कितना कलेक्शन किया है? ‘ओ’रोमियो’ ने 21वें दिन कितना किया कलेक्शन? विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ‘ओ’रोमियो’  में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ नाना पाटेकर, फरीदा दलाल, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और कई दूसरे एक्टर्स ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म की स्टार पावर को देखते हुए लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा देगी. हालांकि ये दर्शकों के इम्प्रेस नहीं कर पाई और पहले वीकेंड के बाद ही इसकी कमाई की रफ्तार हर दिन घटती चली गई. रिलीज का तीसरा हफ्ते में होली का त्योहार का भी ये खास फायदा नहीं उठा पाई और  नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के सपोर्ट में बनी यह रोमांटिक एक्शन ड्रामा फीकी रही.फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘ओ’रोमियो’ ने पहले हफ्ते में 47.1 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 14.45 करोड़ का कलेक्शन किया था.वहीं 15वें दिन इस फिल्म की कमाई 1.15 करोड़, 16वें दिन 1.3 करोड़, 17वें दिन 1.15 करोड़, 18वें दिन 65 लाख, 19वें दिन 90 लाख और 20वें दिन 85 लाख रही.अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओ’रोमियो’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 56 लाख रुपये कमाए हैं.इसी के साथ इस फिल्म की 21 दिनों की कुल कमाई अब 68.11 करोड़ रुपये हो गई है.‘ओ’रोमियो’ क्या वसूल पाएगी बजट? ‘ओ’रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक परफॉर्म किया है. विशाल भारद्वार और शाहिद कपूर की जोड़ी से उम्मीद थी कि ये ब्लॉकबस्टर फिल्म देंगे. हालांकि ये ‘ओ’रोमियो’ से दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब साबिक हुए. इस बीच बता दें कि इस फिल्म  का बजट 130करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में 21 दिनों में इसने बस 68.11 करोड़ का बिजनेस किया है. यानी ये अपनी लागत वसूलने से अभी बहुत दूर है. वहीं अब तो ये लाखों में सिमट चुकी है. ऐसे में इसके लिए अपना बजट निकालना नामुमकिन है. देखने वाली बात होगी की चौथे वीकेंड पर ये फिल्म कितनी कमाई कर पाती है.