टीम इंडिया विश्वकप के फाइनल में पहुंची लेकिन सुनील गावस्कर को आया गुस्सा! बुमराह का नाम लेकर किस पर भड़के

Wait 5 sec.

दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी करने के दौरान दर्शकों से उनके नाम का नारा लगाने के लिए कहना अनुचित है.वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल के दौरान, जब बुमराह गेंदबाजी करने की तैयारी कर रहे थे, तब डीजे ने दर्शकों से 'बूम बूम बुमराह' के नारे लगाने का आग्रह किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 253 रन बनाये है.मैच की कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने कहा, ‘‘गेंदबाजी करते समय दर्शकों से 'बूम बूम बुमराह' के नारे लगाने के लिए कहना अच्छा विचार नहीं है. वे ओवरों के बीच में ऐसा कर सकते हैं, लेकिन ओवर के दौरान नहीं. यह विश्व कप है.’’इससे पहले, गावस्कर और रवि शास्त्री ने ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए रोमांचक टी20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले के दौरान लेजर शो आयोजित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की कड़ी आलोचना की थी.मैच में क्या कुछ हुआसंजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से गत चैंपियन भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जैकब बेथेल के आक्रामक शतक के बावजूद इंग्लैंड को सात रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई.भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम बेथेल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक और विल जैक्स (35 रन, 20 गेंद, चार चौके, दो छक्के ) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 77 और सैम कुरेन (18) के साथ छठे विकेट की 50 रन की साझेदारी के बावजूद सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी.भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 38 रन देकर दो विकेट चटकाए.बुमराह ने चार ओवर में सिर्फ 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया जो निर्णायक साबित हुआ. वरुण चक्रवर्ती ने 64 रन लुटाकर एक विकेट चटकाया जो इस प्रारूप में भारत की ओर से सबसे महंगे स्पैल है.भारत अब फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा और टी20 विश्व का खिताब बचाने वाली पहली टीम बनकर इतिहास रचने की कोशिश करेगा.