मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल सप्लाई पर संभावित असर की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, देश में ऊर्जा का भंडार लगातार बेहतर हो रहा है और फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने की कोई प्लानिंग नहीं है।