Budhaditya Yog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, समय-समय पर सभी ग्रह राशि बदलते हैं तो वहीं ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन भी होता है. लेकिन जब किसी एक राशि में दो या उससे अधिक ग्रह एक साथ आ जाते हैं तो इससे शुभ-अशुभ योग बनता है.आज शनिवार 7 मार्च 2026 को बुध और सूर्य की युति होगी, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा. यह योग कई राशियों को आर्थिक लाभ करा सकता है. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, 7 मार्च को शाम 4 बजकर 96 मिनट पर सूर्य और बुध दोनों जीरो डिग्री (एक ही अंश) पर होंगे, जिससे दोनों ग्रहों की युति दृष्टि बनेगी. सूर्य और बुध की युति से बना बुधादित्य योग विशेषकर 5 राशियों के लिए बहुत लाभकारी साबित होने जा रहा है.मेष राशि (Aries)- मेष राशि वालों को बुधादित्य योग का लाभ मिलेगा. आपको करियर-कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि का योग बन सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी.मिथुन राशि (Gemini)- परम बुधादित्य योग का लाभ मिथुन राशि वाले जातकों को भी प्राप्त होगा. खासकर आर्थिक दृष्टि से यह योग आपको लाभ पहुंचाएगा. करियर-व्यापार से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलेगा और निवेश का लाभ भी मिल सकता है.तुला राशि (Libra)- बुधादित्य योग आपके पद-प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएगा. इस दौरान आमदनी के नए साधन बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धनलाभ, सुख-समृद्धि और करियर में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे.धनु राशि (Sagittarius)- आपकी राशि के लिए भी सूर्य और बुध की युति से बनने वाला यह योग लाभदायक साबित हो सकता है. धनु राशि वालों को परीक्षा-प्रतियोगिता में लाभ होगा. साथ ही साहस और शौर्य बढ़ेगा.ये भी पढ़ें: Middle East Tensions: इजराइल, ईरान और अमेरिका में युद्ध का कारण कहीं ग्रहण तो नहीं, क्यों हो रही चर्चा?Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.