Kumbh Weekly Horoscope 2026 (8 to 14 March): मार्च 2026 महीने का यह नया सप्ताह 8 से 14 मार्च का समय कुंभ राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. कुंभ राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.कुंभ राशि वालों के लिए मार्च के इस सप्ताह की शुरुआत कठिनाइयों से भरी हो सकती है, लेकिन राहत की बात यह है कि आपके दोस्त इससे उबरने में आपकी मदद करेंगे.सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है.इस अवधि में आय से अधिक व्यय होगा, जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता हैहालांकि यह कठिन समय अधिक समय तक नहीं रहेगा और उत्तरार्ध में परिस्थितियां आपके अनुकूल होती हुई दिखेंगी.पैसा आएगा लेकिन फंड से जुड़ी समस्या परेशानी का कारण बन सकती है. विदेश से जुड़े कामों में मेहनत ज्यादा करनी होगी. क्लाइंट साइट पर भी जाना पड़ सकता है. सप्ताह के दूसरे भाग में सत्ता और सरकार से संबंधित लंबित कार्य किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे.पहले किसी योजना में किया गया निवेश बड़ा मुनाफा देगा. व्यापार से जुड़े लोग बाजार में तेजी का फायदा उठा सकेंगे. बाजार में उनकी साख बढ़ेगी.सप्ताह के अंत में विलासिता की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च होगा. लव लाइफ में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.परिवार के साथ खुशी के पल बिताने के मौके मिलेंगे.Middle East Tensions: इजराइल, ईरान और अमेरिका में युद्ध का कारण कहीं ग्रहण तो नहीं, क्यों हो रही चर्चा?Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.