क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच, जान लीजिए सबकुछ

Wait 5 sec.

IND vs NZ Final Pitch Report: 8 मार्च को नया इतिहास लिखा जाना तय है. या तो भारत लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बनेगा या फिर न्यूजीलैंड की टीम पहली बार यह खिताब अपने नाम करेगी. जीत किसी की भी हो, इतिहास की किताब में एक नया पन्ना जुड़ना तय है. मगर अहमदाबाद की पिच क्या रंग दिखाने वाली है, इसको लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है.एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से तैयार की जा रही है. यह काफी हद तक भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल जैसी ही पिच हो सकती है. उस सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 253 रन और जवाब में इंग्लैंड ने 246 रन बनाए थे.बताया जा रहा है कि फाइनल मैच में अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अधिक मददगार रह सकती है. गेंदबाजों को अच्छा बाउंस मिल सकता है, वहीं पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 200 का स्कोर बनाना कोई मुश्किल काम नहीं होगा.भारत या न्यूजीलैंड, किसे ज्यादा फायदा?इसी रिपोर्ट अनुसार गौतम गंभीर की लीडरशिप वाला टीम इंडिया मैनेजमेंट लीग स्टेज मैचों के दौरान मिली पिच से खुश नहीं था. मैनेजमेंट ने पिच क्यूरेटर्स के सामने अपनी समस्या रखी और जब पिच तैयार हो रही थी तब मैनेजमेंट ने अपना स्टाफ भी क्यूरेटर्स के पास भेजा था. इसका मतलब साफ है कि फाइनल की पिच भारतीय टीम की मांग के अनुसार बनाई जा सकती है.फाइनल की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से तैयार होगी, जिसमें लाल मिट्टी की मात्रा अधिक होगी. इसका मतलब बल्लेबाजों को फायदा. ऐसा नहीं है कि किसी एक टीम को बहुत अधिक फायदा मिलेगा, लेकिन दूसरे सेमीफाइनल की तरह यह भी हाई-स्कोरिंग मैच साबित हो सकता है.यह भी पढ़ें:टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मिचेल सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?