Bihar Politics: नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति का प्रभावशाली नेता माना जाता है. वे पिछले दो दशकों से बिहार की राजनीति में अपनी जड़े मजबूत कर रहे हैं. 20 नवंबर 2025 को 10वीं बार मुख्यमंत्री की शपथ लेकर नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड बनाया. लेकिन अब उनके राज्यसभा जाने की चर्चा तेज हो रही है. खबरों की माने तो नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है.नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों से बिहार समेत केंद्र में भी राजनीति हलचल तेज हो गई है. लेकिन इस बीच ज्योतिषाचार्यों और भविष्यवक्ताओ के कुछ पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि, नीतीश कुमार बतौर मुख्यमंत्री बिहार में अपने 5 साल का कार्यकाल किसी न किसी कारणवश पूरा नहीं कर पाएंगे. इस बीच जब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की खबरें चल रही हैं, तब लोगों का ध्यान इन भविष्यवाणी पर भी जा रहा है. क्या सच में ये भविष्यवाणी सच साबित हुई!एस्ट्रोलॉजर का दावा: नीतीश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी15 फरवरी 2026 के एक वीडियो में जब एस्ट्रोलॉजर Y Rakhi से सवाल किया जाता है कि, नीतीश कुमार भले ही बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं, लेकिन वे मुख्यमंत्री कुर्सी पर 5 साल रहे या नहीं यह शायद नहीं हो पाएगा. सवाल का जवाब देते हुए ज्योतिषाचार्य कहती हैं- 'वो मुख्यमंत्री बनेंगे मुझे इसपर भी डाउट था. मैंने हर जगह पर कहा था कि, बिहार का मुख्यमंत्री बदलेगा. कारण बताऊं तो उनकी कुंडली उन्हें सपोर्ट करती है उन्हें केंद्र में आने के लिए. उनकी कुंडली उन्हें सपोर्ट करती है दिल्ली में आकर बड़ा शासन करने के लिए. उन्होंने पार्टी में ऐसा बोला भी है कि, उनकी चॉइस थी कि वो वहां रहे, उनको वहां नहीं रहना चाहिए था. उनका शासन 5 साल वहां नहीं चलेगा. उनको जाना ही पड़ेगा. चाहे हेल्थ के कारण, वेल्थ के कारण या किसी और रीजन से वो अपनी कुर्सी अपनी मर्जी छोड़ दें, लेकिन छोड़ना पड़ेगा.’18 फरवरी 2026 की एक वीडियो जिसमें Sumitacharya कहते हैं कि, नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन वे लिमिटेड टाइम के लिए हैं. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन वीडियोज को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि, नीतीश कुमार को लेकर ये भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं. हालांकि नीतीश के सीएम पद छोड़ने के फैसले के पीछे की वजह उनकी सेहत को बताया जा रहा है. ये भी पढ़ें: Bihar Politics: राज्यसभा का नामांकन और नीतीश कुमार का दिल्ली प्रस्थान, क्या अब बदल जाएगा बिहार का पूरा सत्ता समीकरण?Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.