रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी और ये देखते ही देखते बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई. वहीं फैंस इस ब्लॉकबस्टर के सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज़ होने वाली है. उससे पहले फैंस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. कहा जा रहा कि फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार, 6 मार्च को रिलीज हो रहा है. हालांकि रणवीर सिंह ने अब फ्राइडे को एक पोस्ट शेयर कर धुरंधर 2 के ट्रेलर की सही रिलीज़ डेट और टाइम को कंफर्म किया है. धुरंधर 2 ट्रेलर रिलीज़ डेट और टाइम कन्फर्मबता दें कि रणवीर सिंह ने 6 मार्च को अपने इंस्टा पर आदित्य धर डायरेक्टेड फ़िल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की रिलीज डेट और टाइम कंफर्म किया है. एक्टर द्वारा शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, “तैयार हो जाइए, ट्रेलर कल 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे आएगा.” पोस्ट में आगे लिखा गया है, “ धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हो रही है.” View this post on Instagram A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)धुरंधर 2: रनटाइम, कास्ट और प्रोडक्शन डिटेल्सबॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर पार्ट 2 का रनटाइम लगभग 3 घंटे 55 मिनट होने की उम्मीद है, जो लगभग चार घंटे है. हालांकि, फिल्म का सही रनटाइम बड़े पर्दे पर आने के बाद ही पता चलेगा. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी लीड रोल में हैं. इसे ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियो और B62 स्टूडियो के तहत प्रोड्यूस किया है.धुरंधर 2 का किससे होगा क्लैश? धुरंधर 2 का 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर यश की टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से क्लैश होने वाला था. हालांकि कुछ दिन पहले, गीतू मोहनदास की फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज 4 जून तक के लिए टाल दी थी. KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें बताया गया कि US-इज़राइल-ईरान युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ते टेंशन की वजह से टॉक्सिक की रिलीज पोस्टपोन्ड कर दी गई है. हालांकि अब धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह से टकराएगी.