iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro कितने में मिलेंगे? प्राइस और फीचर्स हो गए लीक, यहां जानें डिटेल्स

Wait 5 sec.

iPhone 18 Pro Models: ऐप्पल के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की लॉन्चिंग में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन इनके फीचर्स और कीमत आदि की जानकारी लीक हो गई है. ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अपकमिंग मॉडल्स में परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में कई बड़ी अपग्रेड मिलने की उम्मीद है. साथ ही इनकी कीमत को लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई है. आइए जानते हैं कि इन दोनों ही आईफोन में क्या-क्या मिल सकता है और इनके दाम कितने रहेंगे.iPhone 18 Pro के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशंसइस आईफोन में 6.3 इंच की OLED स्क्रीन मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी. परफॉर्मेंस के लिए इसमें A20 Pro चिपसेट दिया जाएगा, जो हैवी टास्क और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल कर लेगा. इस प्रोसेस को 12GB रैम के साथ पेयर किए जाने की उम्मीद है. यह ऐप्पल इंटेलीजेंस को सपोर्ट करेगा. कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 48MP के प्राइमरी लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. ऐप्पल इस सेटअप के लिए बड़े अपर्चर वाला टेलीफोटो कैमरा टेस्ट कर रही है. इसके अलावा मेन कैमरा को वेरिएबल अपर्चर के साथ लाया जा सकता है, जो अंधेरे में भी शानदार फोटो लेने में मदद करेगा.iPhone 18 Pro Max में क्या मिलेगा?प्रो मॉडल की बात करें तो इसमें 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा. ऐसे भी कयास हैं कि ऐप्पल इसमें अपनी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दे सकती है, जिससे आईफोन की मोटाई थोड़ी बढ़ जाएगी. इसमें प्रोसेसर और कैमरा सेटअप प्रो मॉडल वाला ही मिलने की उम्मीद है. ऐप्पल 18 Pro और 18 Pro Max दोनों ही मॉडल को दमदार कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है. 17 Pro मॉडल के कॉस्मिक ऑरेंज की तरह 18 प्रो को रेड वाइन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है.कब होंगे लॉन्च और कितनी होगी कीमत?iPhone 18 Pro Models को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है. इन्हें iPhone Air 2 और फोल्डेबल आईफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा, जबकि सीरीज के स्टैंडर्ड वेरिएंट आईफोन 18 को अगले साल मार्च में उतारा जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में 18 Pro की अनुमानित शुरुआती कीमत 1,34,900 और 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,54,900 रुपये रह सकती है.ये भी पढ़ें-ऐसा करते ही पिंक हो जाएगा महंगी कीमत वाला ऑरेंज iPhone 17 Pro, घर की इस चीज से रखें दूर