Jacob Bethell Surpasses Finn Allen: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार यानी 5 मार्च को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने अपनी बेहतरीन शतकीय पारी से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए 22 साल के जैकब बेथेल ने लगातार गिरते विकेटों के बीच टी20 इंटरनेशनल करियर का अपना पहला शतक लगाया. बेथेल ने महज 45 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. ये टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है. बेथेल ने 47 गेंदों पर लगाए क्रिस गेल के शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. फिन एलन के टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है. इसी टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए पहले सेमीफाइनल में एलन ने 33 गेंदों पर शतक लगाया था.जैकब बेथेल ने फिन एलन को पछाड़ाजैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रन बनाए. ये टी20 विश्व कप नॉक आउट मैचों की सबसे बड़ी पारी है. बेथेल ने इस मामले में फिन एलन को पीछे छोड़ा. एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में 33 गेंद पर 100 रन की पारी खेली थी. बेथेल टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की तरफ से शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने. उनसे पहले एलेक्स हेल्स (2014 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 116 रन), जोस बटलर (2021 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 101 रन), और हैरी ब्रूक ने इसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 100 रन की पारी खेली थी.इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 7 रनों से मिली हारमैच की बात करें तो भारत द्वारा दिए गए 253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने अकेले दम पर लड़ाई लड़ी. उन्हें किसी भी दूसरे बल्लेबाज का सहयोग मिला होता, तो परिणाम इंग्लैंड के पक्ष में होता. इंग्लैंड इस महामुकाबले में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी और मुकाबले को 7 रन से गंवा दी. भारत के लिए 89 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.