Airtel Unlimited 5G Data: अगर आप एयरटेल की सिम यूज करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. कंपनी ने एक बार फिर से अपने रिचार्ज प्लान पर Unlimited 5G Data देना शुरू कर दिया है और इसके लिए एयरटेल यूजर्स को अलग से पैसा चुकाने की भी जरूरत नहीं है. दरअसल, कंपनी पहले भी Unlimited 5G Data दे रही थी, लेकिन बीच में इसे बंद कर दिया गया था. अब जियो और वोडाफोन आइडिया से बढ़ते कंपीटिशन के बीच कंपनी सेलेक्टेड रिचार्ज प्लान्स पर फिर से Unlimited 5G Data देने लगी है.इन प्लान पर मिल रहा Unlimited 5G Dataअभी एयरटेल के 349 रुपये, 379 रुपये, 398 रुपये, 399 रुपये, 409 रुपये, 429 रुपये, 649 रुपये, 979 रुपये, 1029 रुपये, 1798 रुपये और 3999 रुपये के प्लान के साथ फ्री Unlimited 5G डेटा दिया जा रहा है. इन प्लान के रेगुलर बेनेफिट्स के साथ-साथ अब यूजर्स को फास्ट कनेक्टिविटी भी फ्री मिलेगी. बता दें कि शुरुआत में जियो की तरह एयरटेल के सभी प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता था, लेकिन इस बार चुनिंदा प्लान पर यह बेनेफिट ऑफर किया जा रहा है.5G कनेक्टिविटी होना जरूरीएयरटेल के Unlimited 5G Data का फायदा उठाने के लिए यूजर का 5G नेटवर्क कवरेज में होना जरूरी है. साथ ही उसका मोबाइल भी 5G रेडी होना चाहिए. 4G मोबाइल पर 5G डेटा को एक्सेस नहीं किया जा सकेगा.जियो भी दे रही है Unlimited 5G Dataएयरटेल के कंपीटिशन की बात करें तो जियो भी अपने कई रिचार्ज प्लान्स के साथ फ्री Unlimited 5G Data दे रही है. जियो के 198 रुपये, 349 रुपये, 399 रुपये, 445 रुपये, 449 रुपये, 450 रुपये, 500 रुपये, 629 रुपये, 719 रुपये, 749 रुपये, 859 रुपये, 899 रुपये, 949 रुपये, 999 रुपये, 1028 रुपये, 1029 रुपये, 1049 रुपये, 1199 रुपये, 1299 रुपये, 1799 रुपये, 2025 रुपये, 3599 रुपये और 3999 रुपये के प्लान के साथ फ्री में Unlimited 5G Data ऑफर किया जा रहा है.ये भी पढ़ें-YouTube से कैसे होती है कमाई और वीडियो पर 2 लाख व्यूज आने पर कितने पैसे मिलेंगे? यहां जान लें सारी बातें