Kanya Weekly Horoscope 2026 (8 to 14 March): मार्च 2026 महीने का यह नया सप्ताह 8 से 14 मार्च का समय कन्या राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. कन्या राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.मार्च के इस सप्ताह कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में उन लोगों से बेहद सावधान रहने की जरूरत होगी, जो अक्सर काम में बाधा डालने की कोशिश करते हैं.इस सप्ताह किसी से उलझन से बेहतर होगा कि आप लोगों की बातों को नजरअंदाज करें.इस सप्ताह करियर या बिजनस से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में ना लें.असमंजस की स्थिति में किसी शुभचिंतक से सलाह लें या ऐसे निर्णय को आगे के लिए टाल देना ही बेहतर रहेगा.सप्ताह के उत्तरार्ध में आय कम और खर्च अधिक रहेंगे, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है.इस दौरान आपको काम के सिलसिले में बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है.पार्टनर का साथ आपको सुकून देगा और आप दोनों मिलकर प्रेम की एक नई और परिपक्व कहानी लिखने की ओर कदम बढ़ाएंगे.इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है. मौसमी या किसी पुराने रोग के उभरने से कष्ट हो सकता है.जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं उनका मन पढ़ाई से भटक सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी नई योजना में पैसा लगाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी.मुश्किल वक्त में आपका लव पार्टनर आपका सहारा बनेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या कब ? स्नान-दान के लिए पुण्यकारी है तिथि, नोट करें डेटDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.